बहराइच। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में लगातार घट रही है। हालांकि] सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को करीब दोगुनी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिले। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 60 मरीज मिले और 74 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। सीएमओ कार्यालय के सूचनाधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को 2175 लोगों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें 60 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि 74 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी।
ये सभी लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गए। इससे जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या घटकर 407 हो गई है। अभी 1599 मरीजों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। मंगलवार को मिले सभी कोरोना संक्रमितों को दवा किट का वितरण कर दिया गया है और कोविड कमांड सेंटर से संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।