फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तेजवापुर ब्लॉक के गिरधरपुर मिर्जापुर गांव निवासी विनीता पत्नी जयकरण गर्भवती थीं। मंगलवार देर रात विनीता को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर पति ने 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन किया। सूचना के थोड़ी देर बाद एंबुलेंस महिला के घर पहुंच गई। चालक राहुल कुमार वर्मा और ईएमटी अवशेष कुमार महिला को जिला अस्पताल ले जा रहे थे।
विज्ञापन

गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर पहुंचने पर महिला को तेज दर्द होने लगा। आशा ने वाहन रुकवाया। इसके बाद आशा ने ईएमटी की मदद से एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला को महिला जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें