फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकानों में लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। कस्बे के बजाजा रोड संतोषी माता मंदिर के पास स्थित कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरी दुकान को आगोश में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते चार दुकानों को खाक कर दिया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद एसएसबी व पुलिस के सहयोग से दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार 60 लाख से अधिक का सामान जला है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के कस्बे के बजाजा रोड संतोषी माता मंदिर के पास मो. अनीस, मो. उस्मान, ताज मोहम्मद व मुमताज अहमद की कपड़े की दुकान है। चारों सगे भाई अलग-अलग कपड़े की दुकान संचालित करते हैं। शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे अचानक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते दुकानें जलकर खाक हो गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ितों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए एक दमकल नानपारा व दो नेपाल से आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें