फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक में महिला को रोकने पर शॉपिंग मॉल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के झिंगहाघाट स्थित एक शॉपिंग मॉल से सामान लेकर जा रही महिला को चोरी के शक में कर्मचारी ने रोक लिया। आरोप है कि इससे नाराज महिला ने थप्पड़ जड़ा तो कर्मचारी ने भी थप्पड़ जड़ दिया। कर्मचारी व महिला के बीच विवाद बढ़ा तो हंगामा शुरू हो गया। लगभग एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई जहां पर समझौता हो गया।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के झिंगहाघाट में शॉपिंग माल है। बुधवार दोपहर दो महिलाएं शॉपिंग करने पहुंचीं। बताया जाता है कि मॉल में तैनात कर्मचारी को शक हुआ कि महिलाओं ने जो सामान खरीदा है उसके बिल का भुगतान नहीं किया है। गेट पर कर्मचारी ने चोरी के शक में एक महिला को रोका और चेकिंग की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि महिला ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया तो कर्मचारी ने भी महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इसी बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया। लगभग एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। दरगाह थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया था, लेकिन दोनों ने आपस में सुलह-समझौता कर लिया। किसी ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें