फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। किसानों की मौत के बाद उनके परिवार से मिलने के लिए नेताओं के आने का सिलसिला जिले में तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आकर किसान परिवारों से मुलाकात करेंगे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव और कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने बताया कि मटेरा के मोहरनिया गांव में सुबह 10.30 बजे के करीब हेलीकॉप्टर से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के अन्य नेताओं के साथ पहुंचेंगे। यहां हेलीपैड बनाने का काम किया जा रहा है। वह मोहरनिया में मृतक किसान गुरुविंदर सिंह के परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद बंजारन टांड़ा गांव जाकर मृतक किसान दलजीत के परिवार से घटना के बारे में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें