फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिया मिल गेट पर शव रखकर प्रदर्शन, मालिक समेत सात पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। नानपारा-बहराइच हाईवे पर गोदनी बसाही गांव में स्थित सुदेश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में क्रेन टूटने से हुई दो मजदूरों की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश बढ़ गया है। मृतक के परिजनों ने शव सरिया मिल के गेट के सामने रखकर रात में प्रदर्शन किया। मिल मालिक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए लगभग तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन चलता रहा। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस आक्रोशित परिजनों को शांत कराकर थाने लाई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मिल मालिक समेत सात लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजन दहशत में है।
विज्ञापन

रिसिया थाना क्षेत्र के गोदनी बसाही गांव में आसाम रोड पर सुदेश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से स्टील प्लांट है। मंगलवार की भोर क्रेन के टूटने से पांच मजदूर दब गए थे। जिनमें बिहार राज्य के निवासी संजय पुत्र केशावर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि घायल मजदूर राहुल की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। बताया जाता है कि मजदूर राहुल की मौत हुई तो परिजनों ने मिल मालिक को फोन पर सूचना दिया। आरोप है कि मौत की खबर सुनते ही मिल मालिक आग बबूला हो उठा और शव को पैतृक आवास ले जाने की बात कही। यह बात परिजनों को नागवार गुजरी।
वह आक्रोशित हो उठे और शव को लेकर मिल चले गए। गुस्साएं परिजनों ने मंगलवार की रात लगभग 10 बजे शव को मिल के गेट के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन होता देख आसपास रहने वाले मजदूर भी पहुंचकर उनके समर्थन में प्रदर्शन करने लगे। लगभग तीन घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। प्रदर्शन की सूचना पर रिसिया थानाध्यक्ष हेमंत गौड़ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझाया। परिजनों ने मिल मालिक समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग रखी। पुलिस सभी को समझाकर थाने लाई। मृतक के भाई सोनू कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मिल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मृतक राहुल के भाई सोनू कुमार ने मिल मालिक के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भाई की मौत की जानकारी दी गई तो मिल मालिक धमकी देने लगे। उन्होंने कहा कि गांव जाकर अंतिम संस्कार कर दो। अगर मुकदमा दर्ज करओगे और थाने जाओगे तो जान से मार दूंगा। मिल मालिक की धमकी के बाद परिजन दहशत में है।
सरिया मिल में क्रेन टूटने से हुई दो मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने मारपीट, हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद आरोपियों में मिल मालिक राजीव जैन, संजय जैन, एकाउंटेंट अंकित बंसल, सलीम ठेकेदार, मिल मैनेजर, सुपर वाइजर, उत्कर्ष त्यागी व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें