फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता राकेश टिकैत को लेकर विवादित पोस्टर लगवाने व छापने पर दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। किसान नेता राकेश टिकैत को लेकर शहर में विवादित पोस्टर चिपकाने पर किसान कर्ज मुक्त अभियान के राष्ट्रीय संयोजक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, विवादित पोस्टर छापने के आरोप में प्रिंटिग प्रेस के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए राष्ट्रीय संयोजक की निशानदेही पर शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे पोस्टर हटवा दिए। धरना-प्रदर्शन में टिकैत द्वारा दिए गए बयानों को आपत्तिजनक बताते हुए किसान कर्ज मुक्त अभियान के राष्ट्रीय संयोजक लव विक्रम सिंह उर्फ जयनू ठाकुर ने बृहस्पतिवार को शहर के विकास भवन, जिला जज गेट के सामने, जेल के पीछे की दीवार, पानी टंकी, केडीसी तिराहा, कचेहरी रोड, रेलवे स्टेशन, रोडवेज आदि स्थानों पर विवादित पोस्टर चस्पा करवा दिए थे। जानकारी मिलते ही पुलिस ने जयनू ठाकुर व विवादित पोस्टर छापने वाले प्रिंटिग प्रेस मालिक अमन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शहर में लगभग 50 स्थानों पर लगे विवादित पोस्टर हटवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें