फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आज करेंगे पीएम आवास की लाभार्थी हाजरा से संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत निर्मित आवासों के लाभार्थियों के गृह प्रवेश व आवास की चाबी वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को संवाद करेंगे। अमीनपुर नगरौर निवासी लाभार्थी हाजरा से संवाद की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:00 बजे से लाभार्थियों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री जनपद के विकास खंड चित्तौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत अमीनपुर नगरौर की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी हाजरा पत्नी सलीम से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह व मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना के साथ अमीनपुर नगरौर में लाभार्थी के आवास से वर्चुअल संवाद के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेते मौजूद अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुमित तिवारी, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी योगेश यादव, एनआईसी के सहायक रमन गुप्ता व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आजाद अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें