फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में मकान राख, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। चहलवा के विशुनटांड़ा गांव में एक ग्रामीण के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक मकान पूरी तरह से जल चुका था। अग्निकांड में 70 हजार से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। लेखपाल ने क्षति रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
विज्ञापन

मोतीपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा विशुनटांड़ा गांव निवासी भोंदू पुत्र मुंशी के मकान में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई, लेकिन तब तक मकान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद ने घर पहुंचकर सूचना तहसील को दी। लेखपाल ने क्षति का आंकलन किया है। रिपोर्ट तहसील को भेज दी गई है। ग्रामीण के मुताबिक, अग्निकांड में 70 हजार से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें