बहराइच। पसीयनपुरवा गांव में बाइक सवारों को सामने से आ रही अनियंत्रित टैक्ट्रर-ट्राली ने रौंद दिया। बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर शहर के डीएम चौराहे के पास एक कार अनियंत्रित होकर नर्सरी में घुस गई। जिससे तीन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मटेरा थाना क्षेत्र के बिलासपुर भगवानपुर गांव निवासी तसव्वर (46) पुत्र महबूब अली व जिलेदार (42) पुत्र मंशे बाइक से रामगांव थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में गए हुए थे। मंगलवार देर शाम दोनों बाइक सवार घर के लिए निकले हुए थे। किशुनपुर मीठा गांव के पास पसियनपुरवा गांव में ईंटे से भरी टैक्ट्रर-ट्राली ने रौंद दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। वही शहर के डीएम चौराहे के पास एक कार अनियंत्रित होकर नर्सरी में घुस गई जिसकी चपेट में आने से दयाराम व अब्दुल हकीक और कार चालक घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे मेें लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।