फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बरसात के बीच गिरी आकाशीय बिजली, मासूम की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/पयागपुर। जिले में शनिवार दोपहर में बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। बरसात के दौरान तालाब बघेल के निकट एक बाग में दो मासूम बच्चियां खेल रहीं थीं। बिजली गिरने से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से तराईवासी बेहाल हो रहे थे। शनिवार की सुबह से ही बादलों ने सूरज को घेर लिया। दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान पयागपुर थाना क्षेत्र के तालाब बघेल ग्राम पंचायत के मजरा बदलीपुरवा में बिजली गिर गई। बाग में खेलते समय गांव निवासी सुषमा (8) पुत्री बब्बन पासी और उसकी छोटी बहन नंदिनी (5) चपेट में आ गईं। मौके पर ही सुषमा की मौत हो गई। जबकि नंदिनी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें