फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के पति को घर ढहाने की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विकास खंड तेजवापुर की सपा प्रत्याशी मीना दीक्षित के पति को लोक निर्माण विभाग ने घर ढहाने का नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सड़क की जद में घर बना हुआ है। सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तेजवापुर विकास खंड से सपा ने मीना दीक्षित को ब्लॉक प्रमुख पद का प्रत्याशी घोषित किया था। बृहस्पतिवार को उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तमनगर चौराहा स्थित उनके मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया था जबकि तहसील प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को सड़क की जद में मकान होने की वजह से ढहाने का नोटिस जारी कर दिया। अधिशासी अभियंता आरआर राम का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण कर मकान बनाया गया है। ऐसे में नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें