फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ टीकाकरण, लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/नानपारा। जिले के 108 केंद्रों पर मंगलवार को कोविशील्ड व कोवैक्सीन का टीका लगाया गया। लोगों ने पहुंचकर टीका लगवाया। नानपारा नगर में निगरानी समिति व स्वास्थ्य टीम ने दो दिन में 1240 टीका लगाया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी पर अंकुश के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को 108 केंद्रों पर टीका लगा। इनमें 103 केंद्रों पर कोविशील्ड व पांच केंद्रों पर कोवैक्सीन का टीका लगाया गया। लोगों ने पहुंचकर काफी संख्या में टीका लगवाया। उपजिलाधिकारी नानपारा रामआसरे वर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर गठित निगरानी समिति व स्वास्थ्य टीम ने मोहल्ला जुबलीगंज के वार्ड नंबर तीन, चार व आठ में टीका लगाया। अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि दो दिन में 1240 लोगों को टीका लगाया गया। निगरानी समिति के सभासद श्यामबिहारी अग्रवाल, सभासद प्रतिनिधि नीरज शर्मा, गुड्डू, सफाई नायक सईद व स्वास्थ्य विभाग की बीएचडब्ल्यू शालिनी पांडेय की अगुवाई में टीका लगा। स्वास्थ्य कर्मी कविता, सरिता, अनामिका, अमन परवीन ने टीका लगाया। नगर का सबसे बड़ा अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें