फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर/उर्रा (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर भदौरा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को राैंद दिया। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, अड़गोड़वा गांव निवासी एक युवक बाइक से जालिमनगर की ओर गया था। देर शाम वह वापस लौट रहा था। बाजार मार्ग पर बाइक सवार गाय से भिड़ गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के टेंड़वा अल्पी मिश्र निवासी प्रमोद (26)पुत्र रामफेर वर्मा बाइक से रविवार देर शाम कैसरगंज अपने घर जा रहे थे। रास्ते में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर स्थित भदौरा गांव के पास सामने से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दिया जिससे मौके पर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फखरपुर थानाध्यक्ष श्यामदेव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उधर, मोतीपुर थाना अंतर्गत अड़गोड़वा गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (25) पुत्र नंदलाल यादव बाइक से निजी कार्य के लिए जालिमनगर की ओर गया था। रविवार शाम को वह बाइक से पुन: वापस घर आ रहा था। मोतीपुर थाना क्षेत्र के जालिमनगर बाजार से आगे बाइक सवार गाय से टकरा कर नीचे गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग सीएचसी मोतीपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें