फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ को होगा ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए नामांकन, 10 जुलाई को डाले जाएंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार की देर शाम अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना जारी होने के साथ जिले के 14 विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए चुनावी घमासान तेज हो गया है। ब्लॉक प्रमुख के लिए आठ जुलाई को नामांकन होगा जबकि 10 जुलाई को मतदान और मतगणना का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव निपटने के बाद ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए होने वाले चुनाव का इंतजार किया जा रहा था। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सोमवार की देर शाम आयुक्त मनोज कुमार ने ब्लॉक प्रमुख पदों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसके तहत आठ जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होगा। इसी दिन तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार नाम वापस लेने के लिए नौ जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे के बीच आवेदन कर सकेंगे। 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। तीन बजे के बाद मतगणना का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले के 14 विकास खंडों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लामबंद करने में संभवित प्रत्याशी अभी से जुट गए है। महज पांच दिन का समय होने के कारण प्रत्याशियों के दिल की धड़कन भी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें