फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से शराब की तस्करी कर रहे तस्कर को दबोचा, 27 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कड़सर बिटौरा गांव में घर से शराब की तस्करी करने की सूचना पर एसओजी टीम ने कोतवाली पुलिस का सहयोग लेकर छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सुजाता सिंह के निर्देश पर एसओजी प्रभारी मुकेश सिंह अवैध शराब की धरपकड़ के लिए मुखबिर के जाल बिछाए हुए थे। मुखबिर से सूचना मिली कि कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के कड़सर बिटौरा गांव निवासी संजय सिंह अपने घर में अवैध रूप से देशी शराब रखकर बेच रहे थे। सूचना पर एसओजी प्रभारी दलबल के साथ कैसरगंज पहुंचे और कोतवाली की पुलिस को साथ लेकर गांव पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 27 पेटी में 1215 देशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आई। एसओजी प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में एसआई गोविंद सिंह, स्वाट टीम के सुनील यादव, रवि प्रताप वर्मा व सर्विलांस टीम के करुणेश शुक्ला समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें