फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पति हत्याकांड के खुलासे पर परिजनों का हंगामा, प्रदर्शन करने पर पुलिस ने भांजी लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। ढाई माह पूर्व हुई अकरौरा ग्राम प्रधान के पति की हत्याकांड का खुलासा करने पर शुक्रवार को परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। नामजद आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए गोंडा-बहराइच मार्ग जामकर थाने के सामने ग्रामीण प्रदर्शन करने लगे। पुलिस के समझाने के बावजूद न मानने पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। उसके बाद भीड़ तितर बितर हुई। तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के अकरौरा गांव निवासी धर्मेंद्र चौधरी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि थे। उनका शव 16 अप्रैल को देहात कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर सरैया के पास जंगल में मिला था। मृतक के परिजनों ने चुनावी रंजिश के कारण हत्या का आरोप लगाकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद मृतक की पत्नी सुमन प्रधानी का चुनाव लड़ीं और जीत गईं। लगभग ढाई महीने बाद पयागपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने अपनी टीम के साथ जांच कर तीन लोगों का तार घटना से जुड़ा पाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ठोस सबूत के आधार पर इमिलियागंज गांव निवासी सुनील सिंह, जटाशंकर चौधरी व बड़हिया गांव निवासी शिवनाथ उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी।
तभी ग्राम प्रधान व मृतक की पत्नी सुमन अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंची और पकड़े गए आरोपियों को निर्दोष बताकर फर्जी जेल भेजने का आरोप लगाया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। उसके साथ समर्थकों ने गोंडा-बहराइच मार्ग जामकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस के समझाने के बाद भी जब कोई नहीं माना तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। उसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में जो आरोपी मिले हैं। उनको जेल भेजा गया है। नामजद आरोपियों की जांच सीओ कर रहे है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें