फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास चरते समय भैंस को जंगल में खींच ले गया बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कारीकोट जमुनिहा गांव निवासी एक ग्रामीण की भैंस गुरुवार को घास चर रही थी। तभी जंगल से निकलकर आया बाघ भैंस को खींच ले गया। ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े, लेकिन तब तक हमले में भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के मजरा जमुनिहा गांव निवासी शंभू कुमार सिंह पुत्र उधम सिंह की भैंस अन्य मवेशियों के साथ सड़क के किनारे घास चर रही थी। दोपहर में 12 बजे के आसपास जंगल से बाघ निकलकर आया। बाघ ने भैंस पर हमला किया। इसके बाद उसे जंगल की ओर खींच ले गया। भैंस के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े। सभी ने हांका लगाते हुए भाग को जंगल की ओर खदेड़ा। लेकिन तब तक भैंस की मौत हो चुकी थी। भैंस के हमले की सूचना ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पर दी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें