फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में फिल्म उद्योग की स्थापना से प्रतिभाओं का रुकेगा पलायन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह बुधवार देर शाम बहराइच पहुंचे। गायक सुखविंदर ने यूपी में सीएम योगी द्वारा की जा रही फिल्म उद्योग की स्थापना को लेकर उनकी सराहना की। गायक ने बताया कि इससे यूपी से प्रतिभाओं का पलायन रुकेगा। वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत के दौरान गायक सुखविंदर सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच लोगों का दर्द बांटने वह बहराइच आए हैं। महामारी में अपनों को खोने वाले लोगों की मदद करने को कई लोग आ रहे हैं। वह भी इसी उद्देश्य से भारत के पिछड़े जिले में आ रहे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नोएडा फिल्म सिटी की स्थापना से प्रदेश की प्रतिभाओं को यहीं काम करने का मौका मिलेगा। उन्होंने सीएम योगी के काम की जमकर तारीफ की है। गायक सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह मुंबई में प्रतिदिन लंगर की सेवा में शामिल होते हैं। लंगर में वह खाना बनाते हैं और लोगों को अपने हाथ से खिलाते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी में लोगों अपने खान-पान को संतुलित कर ही जंग जीत सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें