फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में लेखपाल को पीटने वाले कोतवाल को एसपी ने हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली में बीमार बेटे के साथ शिकायत करने आए लेखपाल को पीटने वाले कैसरगंज कोतवाल को एसपी ने आखिरकार हटा ही दिया। कोतवाल क्षेत्र में घटनाओं पर अंकुश व राजफाश करने में नाकाम रहे। औचक निरीक्षण मेें भी कोतवाल एसपी के उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए थे। एसपी ने कैसरगंज कोतवाल समेत तीन निरीक्षक व पांच एसआई के कार्यप्रभार में फेरबदल किया है। जल्द ही अन्य थानाध्यक्षों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए तबादला किया गया है। एसपी ने बताया कि नानपारा कोतवाल हर्षवर्धन सिंह को कैसरगंज कोतवाल व एसजेपीयू प्रभारी संजय सिंह को नानपारा कोतवाल बनाया गया है। विवादों से नाता रखने वाले व घटनाओं का खुलासा न कर पाने वाले कैसरगंज कोतवाल संजय गुप्ता को एसपी ने निरीक्षक अपराध शाखा बनाया है। एसपी ने बताया कि कोतवाली में तैनात एसआई शैलकांत उपाध्याय को गंडारा चौकी इंचार्ज, बौंडी थाने में तैनात सुभाष यादव को बाबागंज चौकी इंचार्ज बनाया गया है। कोतवाली नानपारा में तैनात एसआई सुदामा यादव को कोतवाली नगर, बाबागंज चौकी इंचार्ज रामकेश को बौंडी थाना व एसआई अनुज त्रिपाठी को पुलिस लाइन से चुनाव सेल भेजा गया है। एसपी के तबादला एक्सप्रेस से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें