फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर चरस व स्मैक की खेप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा(बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा बार्डर पर चरस व स्मैक की खेप बरामद हुई है। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक व चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत सात करोड़ 80 लाख रूपये आंकी गई है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा बार्डर की सुरक्षा के लिए एसएसबी व पुलिस के जवानों की तैनाती है। सुरक्षा के मद्देनजर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम गश्त कर तस्करी व अपराधों पर शिकंजा कसती है। मंगलवार को रुपईडीहा थानाध्यक्ष अशोक सिंह के निर्देश पर थाने के एसआई पारसनाथ तिवारी व एसएसबी के इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम को सीमा स्तंभ संख्या 652/14 के पास नेपाल की ओर से भारत क्षेत्र में एक युवक आता हुआ दिखाई पड़ा। संदिग्ध होने पर टीम ने रोका तो वह भागने लगा। टीम ने घेराबंदी करते हुए युवक को दबोच लिया। तलाशी ली तो युवक के पास से छह किलो चरस बरामद हुई।
पूछताछ में युवक की पहचान नेपाल राष्ट्र के बांके जिले के नदई गांव वार्ड नंबर 17 निवासी सलीम के रूप में हुई। वहीं सोमवार रात एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 654/4 बार्डर रोड पर नेपाल की ओर जाते हुए दो युवक को रूकने का इशारा किया तो वह भी भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उनके पास से 180 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ में तस्करों की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर पलिया थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी परवेज आलम व नेपाल राष्ट्र के बांके जिला के सैनिक गांव निवासी अमृत सोनार के रूप में हुई। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि सीमा पर बरामद स्मैक व चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत सात करोड़ 80 लाख रूपये आंकी गई है। तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें