फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा पर भतीजे ने कुल्हाड़ी से किया हमला, दंतिया से गला रेतकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। सेमरहना गांव में चाचा व भतीजे के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि भतीजे ने अपना आपा खो दिया और पास में रखी कुल्हाड़ी से चाचा के गले पर वार दिया। चाचा को जिंदा देख भतीजे ने दंतिया लाकर बेरहमी से अपने चाचा का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण, सीओ नानपारा व थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव निवासी गुरुविंदर सिंह (40) पुत्र त्रिलोक सिंह घर मेें अकेले ही रहते थे। उनके बीबी व बच्चें नहीं थे। घर के पास ही 18 वर्षीय भतीजा अंग्रेज सिंह भी रहता था। चाचा-भतीजे के बीच अच्छी बनती भी थी, लेकिन रविवार की देर रात चाचा व भतीजे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि भतीजे ने चाचा को मार दिया। चाचा ने विरोध किया तो भतीजा और मारने पर अमादा हो गया। इसी दौरान उसकी नजर पास में रखी कुल्हाड़ी पर पड़ गई। भतीजे ने आवेश में आकर कुल्हाड़ी से चाचा पर हमला कर दिया। वह चित होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। जिस पर भतीजे का दिल नहीं पसीजा और उसने बेरहमी की हद पार करते हुए दंतिया से चाचा का गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर मृतक के छोटे भाई नरेंद्र सिंह पहुंचे तो देखा कि खून से उनका बड़ा भाई लथपथ था। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर मोतीपुर थानाध्यक्ष आरपी यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी आलाधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही रात में ही नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव व एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी व सीओ ने आसपास के लोगों से वार्ता कर जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरपतार कर जेल भेज दिया है। घटना स्थल से कुल्हाड़ी व दंतिया भी बरामद हुई। बेरहमी से की गई हत्या
विज्ञापन

बताया जाता है कि भतीजा शराब के नशे में था। जिसके चलते दोनों के बीच हुए किसी मामूली बात क लेकर वह नशे में होने के कारण घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि घटना स्थल से शराब की बोतल भी बरामद हुई है। हलांकि पुलिस हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या प्रकरण मेें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हर बिंदु पर जांच के आदेश थानाध्यक्ष को दिए गए है।
विज्ञापन

अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें