फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 744 लोगों का सीरो सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/हुजूरपुर। शासन के निर्देश पर जिले में सीरो सर्वे शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव, कस्बे व मोहल्ले में पहुंचकर लोगों की जांच कर रही है। सैंपल जांच के लिए लखनऊ जाएंगे। वहां से रिपोर्ट आने के बाद संक्रमण व एंटीबॉडी की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शासन ने पूरे जिले से 744 लोगों के सैंपल जांच को भेजने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में संबंधित सीएचसी, पीएचसी और शहर क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मी सैंपलिंग कर रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिस गांव या मोहल्ले में जांच की गई जाएगी वहां के आठ बच्चे, आठ पुरुष व आठ महिलाओं की जांच कर आरटीपीसीआर सैंपल लखनऊ भेजा जाएगा। उधर, शनिवार को हुजूरपुर में स्वास्थ्य टीम ने ग्राम पंचायत प्रह्लाद के अल्लापुर में रैंडम जांच की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. थानेदार सिंह, डॉ. संदीप, एएनएम उर्मिला शुक्ला व आशा बहू की टीम ने 24 लोगों का सैंपल लिया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि विभिन्न गांव के मजरे, नगर पंचायत व नगरपालिका के मोहल्लों, ओपीडी में भीड़, बस स्टैंड व बाजार से जांच सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें