फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी ओपीडी, प्रोटोकॉल के साथ देखे जाएंगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना संक्रमण को लेकर बंद चल रही ओपीडी शुक्रवार से खुलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने चिकित्सकों को निर्देश जारी किए हैं। मेडिकल कॉलेज में दो गज की दूरी के साथ मरीज देखे जाएंगे जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में फीवर क्लीनिक बनाई गई है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी को देखते हुए प्रदेश के साथ जिले में ओपीडी की सेवाएं ठप चल रही थीं। जिससे सामान्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को इलाज कराने में परेशानी होती थी। एक जून से सरकार ने जिले को अनलॉक कर दिया है। ऐसे में ओपीडी संचालन का आदेश भी अधिकारियों द्वारा दिया गया है। मेडिकल कालेज के सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे से ओपीडी के लिए काउंटर पर पर्ची बनेगी।
मेडिकल कॉलेज में तिथिवार चिकित्सक बैठकर मरीजों का इलाज करेंगे। सीएमएस ने बताया कि ओपीडी संचालन के दौरान मरीजों को सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन करना होगा जिससे कोरोना संक्रमण न फैले। सीएमएस ने बताया कि मरीज बिना मास्क के अस्पताल न आएं। मास्क लगाकर ही चिकित्सक को दिखाएं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में शुक्रवार से ओपीडी का संचालन शुरू हो जाएगा। ऐसे में सभी मरीज सावधानी बरतकर ही चिकित्सकों के पास जाएं जिससे संक्रमण न फैले।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक कमरे की फीवर क्लीनिक बनाई जाएगी। बुखार से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंचेंगे तो उनकी एंटीजन जांच कराई जाएगी। कोरोना संक्रमण न मिलने पर ही उनका इलाज किया जाएगा। यदि व्यक्ति संक्रमित है तो उसे होम आइसोलेट कराकर पूरा इलाज कराया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी का संचालन पहले से ही हो रहा है। साथ ही इमरजेंसी के ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। शासनादेश के अनुसार दांत, आंख, ईएनटी और जनरल सर्जरी की शुरुआत आज से होगी। इसके लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चिकित्सकों को ओपीडी के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. अनिल के साहनी प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें