फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने बीज व कीटनाशक की 52 दुकानों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले की सभी तहसीलों में संचालित खाद, बीज व कीटनाशक की दुकानों पर अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारा। इस दौरान कमियां मिलने पर तीन दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया जबकि 15 व्यवसायियों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, खराब गुणवत्ता के बीज मिलने पर 27 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इस कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिले की छह तहसीलों में कृषि अधिकारियों ने छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि सभी तहसील की 52 उर्वरक, बीज व कीटनाशक की दुकान पर छापा मारा। नानपारा, मिहींपुरवा तहसील में संचालित दुकानों पर जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय व पयागपुर तहसील में उप कृषि निदेशक डॉ. आरके सिंह व सदर तहसील में कृषि रक्षा अधिकारी आरडी वर्मा ने कार्रवाई की। भूमि संरक्षण अधिकारी अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने कैसरगंज और महसी में ज्वाइंट टीम के साथ छापा मारा।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दुकानों पर गुणवत्तापरक खाद व बीज न मिलने पर 27 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। स्टॉक रजिस्टर व गुणवत्तापरक बीज न मिलने पर शोभाराम वर्मा बीज भंडार, बाबागंज, मनमोहन यादव, नवाबगंज और वर्मा कृषि सेवा केंद्र, चरदा जमोग का लाइसेंस निलंबन किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मोहब्बत अली बीज भंडार जमोग, जायसवाल बीज भंडार, लालजी प्रसाद खाद बीज भंडार रिसिया, किसान बीज भंडार नवाबगंज, करतार सिंह मटेरा, मेवालाल गोयल मटेरा, अल्ताफ बीज भंडार नवाबगंज, मोहित इंटरप्राइजेज नानपारा समेत 15 व्यवसायियों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं दुरुस्त रखकर गुणवत्तापरक बीज व खाद किसानों को उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें