फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 मिले कोरोना पॉजिटिव, 4309 लोगों की हुई कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें 28 लोग पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आईसोलेट करा दिया गया है। कुल एक्टिव केस की संख्या 452 हो गई है। उधर स्वास्थ्य टीम द्वारा 4309 लोगों की कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन घट और बढ़ रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 28 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी संक्रमितों को होम आईसोलेट करा दिया गाय है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमितों को रिस्पांस टीम द्वारा घर-घर दवा दी जाएगी। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को 50 लोगों का होम आईसोलेशन पूरा हुआ। जबकि अस्पताल में भर्ती 57 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। कुल एक्टिव केस की संख्या 452 हो गई है। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 11268 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि मोतीपुर, नानपारा, चरदा, पयागपुर, कैसरगंज, विशेश्वरगंज, हुजूरपुर, मुस्तफाबाद समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ग्रामीणों की नि:शुल्क कोरोना जांच की गई। स्वास्थ्य टीम ने 4309 लोगों की कोरोना जांच की। सीएमओ ने बताया कि इन सभी की रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमण से अब तक जिले में 170 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते वर्ष से लेकर अब तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 170 लोगों की कोरोना संक्रमण से इलाज के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें