बहराइच। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। चुनाव को देखते हुए मंगलवार को पूर्व विधायक की बहू व नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल की अगुवाई में बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व विधायक दृगराज सिंह की बहू व वार्ड नंबर 59 से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विनीता सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। उन्होंने पार्टी में आस्था जताते हुए जिपं अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को पूरा समर्थन देने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष राजन सिंह, देवेंद्र मिश्र, प्रशांत मिश्र, अजय प्रताप सिंह, आलोक अग्रवाल, रितेश श्रीवास्तव, मानवेंद्र सिंह, रामप्रताप सिंह, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।