फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 ग्राम पंचायतों में पड़े 73.90 फीसदी वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले की 9 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को मतदान हुआ। देर शाम तक करीब 73.90 फीसदी मतदान हो चुका था। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त नजर आई। अब 11 मई को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की आठ ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों के नामांकन के बाद निधन होने पर प्रधान पद का चुनाव कराया जा रहा है। वहीं विकास खंड महसी के बकैना में एक बूथ पर पुर्नमतदान कराया जा रहा है। रविवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरु हुआ। करीब 27 हजार से अधिक मतदाताओं को मतदान करना था। सुबह से लंबी कतार देख कर अधिकारियों को मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना थी। मगर देर शाम तक महज 73.90 फीसदी ही मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विकास खंड कैसरगंज के परसेंडी और फखरपुर के ढखेरवा में सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगी रही। यही हाल शिवपुर के ग्राम बरदहा कला और रिसिया के बरई बिलासा में भी रहा। एसडीएम कैसरगंज महेश कुमार कैथल व सीओ एके त्रिवेदी पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते रहे। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मतदान के मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांगरुम में रख दिया गया है। 11 मई को मतगणना का काम सुबह आठ बजे से शुरु होगा।
विज्ञापन

स्थगित हुए ग्राम पंचायतों में मतदान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार दिखी। पुलिस मौजूद रही। मगर बेरोकटोक लोग लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों को समझाती हुई भी पुलिस नहीं दिखी।
विकास खंड विशेश्वरगंज के ग्राम बसनेरा व पुरैना, मिहींपुरवा के ग्राम पुरैना रघुनाथपुर व मोतीपुर, विकास खंड शिवपुर के बरदहा कला, विकास खंड फखरपुर के ढखेरवा, विकास खंड कैसरगंज के परसेंडी, विकास खंड चित्तौरा के बरई बिलासा में प्रत्याशियों की मौत के बाद चुनाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें