फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के बाद जीत-हार को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। निबिया हुसैनपुर गांव में मतदान के बाद जीत-हार को लेकर दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। दोनों पक्षों से पांच लोगों को चोटें आईं। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिसिया थाना छेत्र के निबिया हुसैनपुर गांव में प्रधान प्रत्याशी सहजाद व निजामुद्दीन आमने-सामने चुनाव लड़ रहे थे। बृहस्पतिवार को मतदान होने के बाद कार्मिक मतदान पेटिका को लेकर रवाना हो गए। उसके बाद दोनों प्रत्याशी के समर्थक जीत-हार की बात को लेकर चर्चा करने लगे। चर्चा के दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए और जमकर दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे।
मारपीट होने की सूचना पर काफी लोग एकत्रित हो गए। बीच बचाव कराने पर मामला शांत हुआ, लेकिन तब तक पांच लोग चोटहिल हो चुके थे। निजी अस्पताल में मरहम पट्टी कराकर सभी अपने घर चले गए। रिसिया प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली थी। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें