फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन का लॉकडाउन आज से, जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी, बाजार में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तीन दिन के लिए किए गए लॉकडाउन के पहले शुक्रवार को बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग दोपहर बाद से ही बाजार में खरीदारी करते नजर आए। सबसे ज्यादा भीड़ किराना व मेडिकल स्टोर पर दिखी। अब मंगलवार सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। इस बीच में आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन

देश में लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ते चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने अब सप्ताह में तीन दिन का लॉकडाउन कर दिया है। पहले शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन था, लेकिन इस हफ्ते से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसका पालन भी कराया जाएगा। तीन दिन के लिए लगने वाले लॉकडाउन को लेकर लोग चिंतित दिखे।
लोगों ने घर के लिए रोजमर्रा के जरूरी सामान खरीदने के लिए बाजार का रुख कर दिया। शहर के घंटाघर बाजार, पीपल चौराहा, छोटी बाजार, डिगिहा तिराहा, पानी टंकी चौराहा समेत अन्य जगहों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ रही। खरीददारी के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का कोई ध्यान नहीं रखा गया। हर कोई बस सामान को खरीदने के लिए बेताब दिखा। अब मंगलवार सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। ऐसे में इमरजेंसी व आवश्यक सेवाएं जारी रहेगी।
विज्ञापन

तीन दिन के लॉकडाउन में कालाबाजारी को रोकना जिला प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं होगा। सबसे ज्यादा कालाबाजारी पान-मसाला व सिगरेट की होती है। लोग दुकान बंद होने के बाद भी महंगे दामों पर सामान बेचते रहते है। जिला प्रशासन को शिकायत के आने का इंतजार रहता है।
शासन के निर्देशों का पालन कराया जाएगा। तीन दिन के लॉकडाउन में आवश्यक सेवाएं जारी रहेगी। अगर इस बीच किसी ने कालाबाजारी की तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- शंभु कुमार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें