बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें 148 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर 206 संक्रमितों का होम आईसोलेशनपूरा होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। कुल एक्टिव केस की संख्या 2041 हो गई है। 1153 लोगों की स्वास्थ्य टीम ने जांच की।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत चंद्रा ने बताया कि 148 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें शहर क्षेत्र के 50 संक्रमित शामिल हैं। जबकि मिहींपुरवा ब्लाक के 17, हुजूरपुर 14, जरवल 10, चित्तौरा छह, नवाबगंज पांच, शिवपुर, तेजवापुर व बलहा दो-दो, फखरपुर में तीन, रिसिया चार, कैसरगंज में 16, महसी में चार, पयागपुर में नौ, नानपारा तीन व विशेश्वरगंज एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है।
सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को 206 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। इन्हें घर भेज दिया गया है। कुल एक्टिव केस की संख्या 2041 हो गई है। जबकि संक्रमितों की संख्या 8133 पहुंच गई है। जिले में स्वास्थ्य टीम की ओर से 1153 लोगों की कोरोना जांच की गई।