फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम वापसी आज, प्रत्याशियों को मिलेंगे चुनाव चिह्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। अब बुधवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सोमवार और मंगलवार को दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की गई। अब अंतिम सूची तैयार हो गई है। प्रत्याशियों को बुधवार को दो बजे तक अपना नाम वापस लिए जाने का समय दिया गया है। इसके बाद प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी चुनाव चिन्ह का आवंटन करेंगे। लगभग 35 हजार प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाना है। अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय ने बताया कि चुनाव चिन्ह आवंटन का काम पूरा न होने तक जारी रहेगा। चुनाव आयोग की सूची से मिलान कर चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
रिसिया विकास खंड पर मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जा रही थी। खंड विकास अधिकारी रविशंकर प्रधान सभी एआरओ की टेबल पर जाकर नामांकन पत्रों की जांच के संबंध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते रहे। बीडीओ ने खारिज किए गए नामांकन पत्रों पर स्पष्ट कारण अवश्य दर्शाये जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें