फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की खाल और हड्डी के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। बांके जिला बैजनाथ गांव निवासी ग्रामीण की सूचना पर नेपाल पुलिस ने छापा मारकर तेंदुए की खाल और हड्डी के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है जबकि बरामद सामान को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

बांके जिले के बैजनाथ गांव पालिका वार्ड नंबर एक में तेंदुए की खाल की बिक्री की सूचना पुलिस को मिली। बांके एसपी ओम बहादुर राणा ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान चार तस्करों के पास से तेंदुए की खाल और हड्डी बरामद हुई। एसपी ने बताया कि सभी तेंदुए की खाल और हड्डी बेचने की फिराक में थे, इसी दौरान उन्हें दबोच लिया गया। उनकी पहचान सुर्खेत कोहलपुर के गरेका गंग बहादुर खत्री, प्रकाश खत्री, चंद्र अधिकारी और जयलाल नेपाली के रूप में हुई।
एसपी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। साथ ही बरामद वस्तुओं को सीज कर दिया गया है। एसपी के मुताबिक, राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक से ढाई लाख रुपये तक जुर्माना और 10 साल तक कैद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें