फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा-बहराइच मार्ग पर नरसिंहपुरवा गांव के पास देर रात एसयूवी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत हीरासिंहपुरवा गांव निवासी स्वरूप सिंह बाइक से सब्जी खरीदने बाजार गया था। बृहस्पतिवार रात नौ बजे के आसपास वह सब्जी लेकर वापस घर आ रहा था।
विज्ञापन

नानपारा-बहराइच मार्ग पर नरसिंहपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवारीजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। स्वरूप सिंह की मौत से परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें