फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: ट्रेलर व मिनी ट्रक में टक्कर के बाद वाहनों में लगी आग, दो चालकों की जलकर मौत

Mon, 27 Apr 2026 03:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रेलर व मिनी ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में दो चालकों की जलकर मौत हो गई।
 
विज्ञापन
चालकों की जलकर मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात दो वाहनों में आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसके बाद  वाहनों में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद दरगाह पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वाहनों में फंसने से दो चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन


दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित आसाम चौराहे के पास देर रात करीब 12 बजे सीमेंट लदे ट्रेलर व मशीनरी का समान लेकर आ रहे मिनी ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही दरगाह पुलिस व फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इस दौरान जब तक आग पर काबू पाया जाता। दोनों वाहनों के चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मार्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


दरगाह थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में दोनों चालकों की बुरी तरह जलने से मौत हो गई। ट्रेलर चालक की पहचान जीतलाल यादव निवासी जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मृत चालक की पहचान नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें