फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich Accident : मैजिक और बोलेरो की जोरदार टक्कर, दो की मौत

Tue, 25 Oct 2022 09:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच

सार

मृतक महेश के भाई रमेश ने बताया की वह कुछ देर में घर आने की बात कहकर गए थे। रामगांव पुलिस से उनके मौत की सूचना मिलने पर पूरा परिवार स्तब्ध है। वही रामगांव थानाध्यक्ष ने बताया की वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानपारा - बहराइच मार्ग पर रविवार की रात एक मैजिक और बोलरो में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुलमभा के मजरा बेचई पुरवा निवासी महेश(35) व बेहड़ निवासी शीतला प्रसाद(55) के साथ मैजिक वाहन से नानपारा गए थे। रविवार की रात नानपारा से वापस लौटते समय सोहरवा के पास उनके मैजिक वाहन में सामने से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे मैजिक चला रहे महेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल शीतला प्रसाद को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

इस दर्दनाक घटना से घर में कोहराम मच गया। मृतक महेश के भाई रमेश ने बताया की वह कुछ देर में घर आने की बात कहकर गए थे। रामगांव पुलिस से उनके मौत की सूचना मिलने पर पूरा परिवार स्तब्ध है। वही रामगांव थानाध्यक्ष ने बताया की वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें