फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: घरेलू विवाद में आपे से बाहर हुए पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, देर शाम हुआ झगड़ा

Sun, 18 Jan 2026 08:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, चरदा (बहराइच)

सार

बहराइच के एक गांव में घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला। पति मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जाता है। वो घटना के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
हमले में महिला की मौत हो गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम नरैनापुर में रविवार देर शाम घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। महिला को उसका पुत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी पति घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


गांव निवासी सैदुल (50) रविवार देर शाम घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान पति दूबर खां से पारिवारिक मामलों को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दूबर ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर सैदुल पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी सिर में लगते ही वह चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ीं।

घर के बाहर अलाव ताप रहा पुत्र हगनू मां की चीख सुनकर दौड़कर अंदर पहुंचा। मां को लहूलुहान हालत में देख उसने ग्रामीणों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अरविंद ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुत्र हगनू ने बताया कि उसके पिता दूबर खां पिछले दो-तीन माह से मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और उनका इलाज चल रहा था। घटना के बाद से आरोपी घर से फरार है।

रुपईडीहा थानाध्यक्ष रमेश सिंह रावत ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें