फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर प्रदूषण भगाओ

Sat, 25 Jul 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पर्यावरण संरक्षण के लिए शहर और जिले के लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को शहर के मुख्य मार्गों पर जागरूकता रैली का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


रैली में शामिल छात्र हाथ में स्लोगन की तख्तियां लिए हुए थे। सभी पौध लगा पर्यावरण बचाओ, प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर प्रदूषण भगाओ के नारे भी लगा रहे थे।

रैली समापन के मौके पर छात्र-छात्राओं ने स्वयं पौधरोपण करने के साथ आस पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए शनिवार को बुद्धा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं शहर के गुरुद्वारा के निकट स्थित पीपल तिराहे पर इकट्ठा हुए। यहां से सभी ने रैली निकाली।
विज्ञापन


यह रैली घंटाघर, छावनी चौराहा, राजकीय इंटर कॉलेज होते हुए गेंदघर के मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल स्कूल के छात्र-छात्राएं पर्यावरण सुरक्षा, प्लास्टिक का उपयोग बंद कर प्रदूषण भगाने का स्लोगन लिखीं तख्तियां लिये हुए थे।
विज्ञापन


सभी ने मुख्य मार्गों पर पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षा के मामले में नारेबाजी करते हुए लोगों को जागरूक किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रेखा सांखला ने प्लास्टिक के उपयोग को घातक बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें