फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एनएसएस शिविर में चलाया जागरूकता अभियान

Thu, 12 Feb 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के सिसईहैदर में जागरुकता रैली निकालतीं छात्राएं। - फोटो : बहराइच के सिसईहैदर में जागरुकता रैली निकालतीं छात्राएं।
विज्ञापन
बहराइच। महिला पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर (डे-कैंप) के चौथे दिन की थीम ‘नशा मुक्त भारत’ रही। बृहस्पतिवार को ग्राम सिसई हैदर में स्वयंसेवी छात्राओं ने रैली निकालकर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन


एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमृता मिश्र ने बताया कि कॉलेज की प्राचार्या प्रो. प्रिया मुखर्जी के निर्देशन में सुबह के सत्र में जागरूकता रैली व जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। साथ ही मतदाता साक्षरता, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर भी जानकारी दी।

द्वितीय सत्र में बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला प्रोबेशन कार्यालय से नीलम शुक्ला (हब जेंडर स्पेशलिस्ट) एवं लक्ष्मीकांत शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन योजना सहित महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। शिविर के सफल संचालन में सहायक प्रोफेसर डॉ. ज्योति त्रिपाठी, डॉ. रीमा शुक्ला और डॉ. रूही का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें