फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अविराज ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन

Mon, 10 Nov 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित करते मुख्य अति​थि।- स्रोत: ​खिलाड़ी
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के छह खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी ने स्वर्ण, तीन ने रजत व दो ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पांच से आठ नवंबर तक राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता 41वीं सब जूनियर 9वीं कैडेट और 42वीं सीनियर के बीच कराई गई थी। प्रतियोगिता में जिले से नेशनल कोच सागर आर्य की अगुवाई में एक दर्जन बच्चों ने प्रतिभाग किया था।

नेशनल कोच ने प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई थी। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में अविराज अग्रवाल ने स्वर्ण पदक जीतकर स्टेट चैंपियनशिप में अपना परचम लहराया। वहीं निर्भय आर्य, पायल कनोजिया व आरुष तिवारी ने रजत और विवांत आर्य व वियान अग्रवाल ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रविवार को पदक जीतकर जिला मुख्यालय पहुंचे सभी बच्चों को ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष निशंक त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व नेशनल कोच सागर आर्य के साथ विजेता बच्चों का स्वागत करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें