फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोलिफ्टर गैंग का खुलासा, छह बाइक के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। चोरी की बाइक को नेपाल में बेचने वाले ऑटोलिफ्टर गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छह चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की छह बाइकें बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सुजाता सिंह के निर्देश पर रुपईडीहा थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने एसआई सुभाष चंद्र यादव व वरिष्ठ उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह को टीम के साथ गश्त कर घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। शनिवार रात संयुक्त टीम गश्त कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक को बेचने के लिए एक युवक नेपाल जाने की फिराक में है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम भगवानपुर करिंगा गांव के मार्ग से नेपाल जाने वाले रास्ते पर मुस्तैद हो गई। तभी एक संदिग्ध बाइक सवार आता हुआ दिखाई पड़ा। टीम ने घेराबंदी कर कागजात मांगे तो युवक पुलिस के सामने टूट गया और चोरी की बात स्वीकार कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान केवलपुर गांव निवासी चांदबाबू के रूप में हुई। कड़ी पूछताछ में आरोपी के निशानदेही पर बाबाकुट्टी चौराहे पर महमूद जूस वाले की दुकान के अंदर से पांच चोरी की अन्य बाइकें बरामद कीं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें