फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रक से भिड़ा ऑटो, चालक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
नानपारा में टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रसत टैंपो।
विज्ञापन
नानपारा। बहराइच-नानपारा मार्ग पर टोल प्लाजा के निकट बुधवार दोपहर एक ट्रक व ऑटो की भिड़ंत हो गई। इससे ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में बैठा लखीमपुर निवासी परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह एक अन्य हादसे में बाइक सवार को बचाने में सीएनजी ऑटो के पलट जाने से तीन यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


रिसिया से सवारियां लेकर नानपारा आ रहा सीएनजी ऑटो नानपारा-रिसिया मार्ग पर टोल प्लाजा के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो चालक गुलाम अलीपुरा, दरगाह शरीफ रोड निवासी मुकुल गुप्ता (32) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में ऑटो में सवार लखीमपुर खीरी के रामनगर निवासी अभिषेक गुप्ता (38), उनकी पत्नी दीक्षा (32) तथा ढाई वर्षीय पुत्री आदिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने एनएचएआई एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि ऑटो चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन कब्जे में ले कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


दूसरी दुर्घटना नानपारा-शिवपुर मार्ग पर मछली बाजार के पास हुई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक सीएनजी ऑटो दोपहर में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में हरदी थाना के हिंदूपुरवा निवासी दुलम (60), नई बस्ती निवासी कृष्णावती (40) तथा खैरीघाट थाना के नरोत्तमपुर निवासी विष्णुलाल (28) घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें