फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पंखे में उतरे करंट से चाची-भतीजी झुलसीं, गंभीर

Thu, 28 Aug 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। घर में पंखा लगाते समय बुधवार दोपहर करंट की चपेट में आने से चाची और भतीजी गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन



मटेरा के सिसईपुरवा गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी प्रीति (25) बुधवार दोपहर घर में पंखा लगा रही थीं। जैसे ही उन्होंने पंखे का तार प्लग से जोड़कर उसे सीधा करने की कोशिश की, तभी करंट उतर गया और वह उसमें चिपक गईं।

उनकी चीख सुनकर भतीजी सजीला (17) दौड़ी और चाची को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद घर में अफरातफरी मच गई। दोनों को स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए तुरंत मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें