फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बच्चों की उपस्थिति रही कम, कई विद्यालयों में सन्नाटा

Sat, 17 Jan 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज प्रथम में फर्श पर बैठकर ठंड में पढ़ाई करते बच्चे। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच/नवाबगंज। भीषण सर्दी के कारण कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को छुट्टी थी। शुक्रवार को स्कूल खुले, लेकिन सर्दी ने पीछा नहीं छोड़ा। नवाबगंज व तेजवापुर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति न्यून दर्ज की गई और कई विद्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन



नवाबगंज प्राथमिक विद्यालय प्रथम में 107 नामांकित बच्चों में से केवल 45 बच्चे ही उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापिका सलमा बेगम ने बताया कि मौसम अत्यधिक ठंडा होने के कारण बच्चों की संख्या कम रही।


उच्च प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज में 168 नामांकित बच्चों में से 85 बच्चे ही उपस्थित मिले। शिक्षिका माहे निगार ने बताया कि बच्चे ठंड से कांपते हुए आए, क्योंकि मौसम अभी भी पूरी तरह सर्दी की चपेट में है।
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज द्वितीय में केवल पांच बच्चे उपस्थित रहे, जबकि नामांकन 107 है। प्रधानाध्यापिका फातिमा तबस्सुम ने बताया कि ठंड के कारण बच्चे स्कूल नहीं आए और उन्हें घर से बुलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


तेजवापुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गोपचंदपुर में शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे प्रधानाध्यापक मोहिनी सिंह व शिक्षा मित्र रागिनी सिंह बच्चों को पढ़ाती मिलीं, लेकिन रसोई कक्ष में ताला लटका रहा।


तेजवापुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरिया खास में दोपहर 1:43 बजे मेन गेट का ताला खुला था, लेकिन क्लासरूम में ताला बंद मिला। बरामदे में कुर्सी व मेज रखी थी, लेकिन विद्यालय परिसर में शिक्षक व रसोईया नहीं मिले।


खंड शिक्षा अधिकारी तेजवापुर रंजीत कुमार ने बताया कि उन्हें इन घटनाओं की जानकारी नहीं थी। मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें