फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दीवार के विवाद में हमला, युवक गंभीर

Sun, 01 Nov 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
घायल युवक
विज्ञापन
चित्तौरा। महाराज गांव में दीवार उठाने के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी वारिस अली ने बताया कि रविवार को दीवार उठाने को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद रिजवान, निजाम, शेरू और रेहान ने उनके घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने वारिस अली, उनकी पत्नी गुड़िया, बेटी मुस्कान और भाई लहसानी को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि हमले में उनके भाई को गंभीर चोट आई है।
परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दरगाह अमितेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें