बहराइच। करणी सेना क्षत्रिय के प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु सिंह राणा निवासी शेखदहीर कोतवाली देहात पर शुक्रवार रात तीन लोगों ने हमला कर दिया। घटना नानपारा-लखनऊ हाईवे पर उस समय हुई जब राणा कार से शहर की ओर लौट रहे थे।
कोतवाली देहात पुलिस को दी गई तहरीर में प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बाइक सवार तीन युवकों ने पीछा करके ईंटों से हमला करके कट्टा भी लहराया। राणा ने बताया कि शुक्रवार को कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का घर आना विपक्षियों को नागवार गुजरा। उनके बढ़ते राजनीतिक कद से कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं।
तिकोनी बाग चौकी प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि सूचना पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि कई लोग एक-दूसरे पर हमलावर थे। पुलिस के पहुंचने पर सभी धमकी देते हुए भाग गए। बताया कि मामले में अचौलिया गांव निवासी रुद्र सिंह को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।