फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम दोपहर तक हुए खाली, बैंकों में धक्कामुक्की

Fri, 25 Nov 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैश के लिए बैंक और एटीएम पर लोगों की कतारें कम नहीं हो रही हैं। पर्याप्त कैश उपब्लध होने के अधिकारियों के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। पांच सौ व हजार के नोट बंद होने के बाद करेंसी की कमी के चलते शुक्रवार को भी आपाधापी की स्थिति रही। बैंक से रुपये निकालने को लेकर लोगों को धक्के खाने पड़े तो एटीएम में दोपहर बाद कैश खत्म हो गया। 
विज्ञापन


तमाम दावों के बावजूद बैंकों की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। शुक्रवार से नोट बदलने की भीड़ बैंकों में नहीं दिखी लेकिन खाते से लेनदेन करने के लिए लोग बैंक पहुंचे। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में भीड़ अधिक रही। शहर के बैंकों में कुछ राहत जरूर थी लेकिन एटीएम पर कतारें कम नहीं हो रही हैं।

सुबह आठ बजे ही लोग शहर के एटीएम पर लाइन लगाकर खड़े हो गए। एटीएम के शटर 11 बजे के बाद खुले। भीड़ अधिक होने के चलते डेढ़ बजे तक कैश खत्म हो गया। इसके कारण लोग भटकते दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम शुक्रवार को भी नहीं खुल सके। बैंक प्रबंधक कैश की किल्लत बताते रहे हैं। आम ग्राहक पैसों के लिए पूरे दिन परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें