फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बंद, बैंक गेटों पर मारपीट

Sat, 12 Nov 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैंक गेटों पर मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच और एक हजार के नोट बंद होने के बाद जिले में लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को बैंकों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। लाइन में लगने के लिए कई स्थानों पर मारपीट हुई जिनमें आधा दर्जन लोग घायल हुए। एक महिला बेहोश हो गई। शहर के 35 एटीएम में 29 बंद रहने से कैश निकालने वालों की दिक्कत और बढ़ी।
विज्ञापन


सुबह खुले छह एटीएम में भी दोपहर तक कैश खत्म हो गया। देर रात तक बैंकों में भीड़ और अफरातफरी रही। बैंक अधिकारी कर्मचारियों की कमी का रोना रोते दिखे। बड़े नोटों की बंदी के बाद जिले के लोग छोटे नोटों की कमी से परेशान हैं। इसके चलते रोजमर्रा के खर्च में भी मुश्किल आ रही हैं।

इस समस्या से निजात के लिए लोग पुराने नोट बदलने बैंक और कैश निकालने एटीएम का रुख कर रहे है। इसके लिए शनिवार को दो दिन की अपेक्षा काफी अधिक लोग बैंक पहुंचे। सुबह साढ़े सात बजे से ही लोग बैंकों के गेट पर कतार में लग गए।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे बैंक खुले तो अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित किया। लेकिन कतार में आगे-पीछे लगने व अपने हितमित्रों को साथ लगाने के चक्कर में शहर के इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक आफ इंडिया और इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में लोगों के बीच मारपीट हुई।

महिलाओं में भी विवाद हुआ। मारपीट के दौरान बागवानी निवासी रुखसाना के पैर में गंभीर चोट आ गई। उसकी बहन अफसाना, राजेश कुमार, वशीरगंज निवासी बाबू, चौक बाजार निवासी राकेश, पहलवान समेत छह लोग मारपीट के दौरान घायल हो गए। बैंकों में शनिवार देर रात तक कतारें लगी रहीं। लोग नोट बदलने व जमा करने के लिए परेशान होते रहे।

ग्रामीण अंचलों में भी बैंकों में मारामारी की स्थिति रही। स्टेट बैंक गिरिजापुरी में नेटवर्क की खराबी के चलते काम काफी देर से शुरू हुआ। वहीं रिसिया, पयागपुर, नानपारा, कैसरगंज, हुजूरपुर, महसी, विशेश्वरगंज में भी अधिक भीड़ होने के चलते लोगों को दिक्कत उठानी पड़ीं। 

एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा ने लोगों को काफी निराश किया। शनिवार को शहर के 35 एटीएम में 29 के शटर बंद रहे। एचडीएफसी बैंक के एटीएम का शटर खुला तो लेकिन पैसा नहीं था। दोपहर 12 बजे कर्मचारियों ने पैसा भरा जो दो बजे खत्म हो गया। इसी तरह एक्सिस बैंक के एटीएम का पैसा तीन बजे के करीब खत्म होने के बाद लोग भटकते रहे।

यही हाल अन्य एटीएम का रहा।  गिरिजापुरी में सिर्फ एक मात्र एटीएम है। वह भी दो दिन से सर्वर की खराबी के चलते काम नहीं कर रहा। बाबागंज, अगैया, रुपईडीहा में भी एटीएम नहीं चलने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें