फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम रहे बंद, डाकघर में कैश खत्म

Sat, 26 Nov 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परेशान हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच सौ व हजार के नोट बंद होने के बाद कैश के लिए परेशान लोगों को शनिवार को एटीएम ने भी काफी निराश किया। बैंकों में अवकाश की स्थिति में लोगों ने रुपये निकालने के लिए सुबह एटीएम का रुख किया जो कैश कमी के चलते खुले ही नहीं। शहर के 36 एटीएम में सिर्फ दो के ही शटर सुबह 11 बजे उठे लेकिन कुछ देर में कैश खत्म हो गया।
विज्ञापन


उधर मुख्य डाकघर में दोपहर बाद कैश खत्म होने के चलते काफी संख्या में लोगों को निराश लौटना पड़ा। जिले के लोग कैश के लिए लगातार परेशान हैं। खातों से रुपये निकालने के लिए बैंकों में रोज भीड़  उमड़ रही है। कैश की कमी के चलते बैंक कर्मी ग्राहकों की मांग पूरी नहीं कर पा रहे हैं। एटीएम भी ज्यादा समय बंद रहते हैं।

शनिवार को बैंकों में अवकाश होने के चलते लोगों ने सुबह एटीएम का रुखा किया। सुबह नौ बजे तक एटीएम के बंद शटरों के पास लंबी लाइनें लग गईं। सुबह 11 बजे तक शहर के सभी 36 एटीएम के ताले बंद थे। इस बीच इलाहाबाद मुख्य शाखा व पुलिस लाइन स्थित स्टेट बैंक के एटीएम के खुलने की सूचना पर वहां कतारें लग गईं।
विज्ञापन


धक्कामुक्की के बीच कुछ ही लोगों को कैश मिल पाया था कि एक बजे दोनों एटीएम खाली हो गए। शहर के 36 एटीएम में 34 के शटर बंद ही रहे। उधर ग्रामीण अंचलों में भी एटीएम पूरे दिन नहीं खुले। रिसिया के स्टेट बैंक, नानपारा के एचडीएफसी, एक्सिस, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि के एटीएम बंद रहे।

यही हाल मिहींपुरवा, रुपईडीहा, नवाबगंज, कैसरगंज, फखरपुर, जरवल, हुजूरपुर, पयागपुर, चिलवरिया, बिछिया गिरिजापुरी के एटीएम का भी रहा। बैंक में छुट्टी के दिन एटीएम बंद रहने से लोग काफी परेशान हुए। 

डाकघर खुले होने से लोगों को कैश मिलने की आस बंधी। डाकघराें में भी सुबह से लोगों की भीड़ लग गई। इसके चलते दोपहर बाद दो बजे वहां भी कैश खत्म हो गया और लाइन में खड़े लोग निराश लौटे। मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर संतोष सिंह ने बताया कि कैश खत्म होने के चलते लोगों को वापस करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें