फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मानदेय भुगतान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 11 Mar 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र में तैनात आशा कार्यकर्ताओं को विगत छह माह से मानदेय भुगतान नहीं मिल रहा है। इससे नाराज आशा कार्यकर्ताओं शुक्रवार को सिरसिया सीएचसी पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मानदेय भुगतान मांग को लेकर सीएमओ को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शारदा प्रसाद तिवारी को भेजे ज्ञापन में सिरसिया क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि वर्ष 2021-22 में उन्हें छह महीने का मानदेय व प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान नहीं किया गया है। सभी आशा कार्यकर्ता दिन रात कड़ी मशक्कत कर लोगों को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ दिला रही हैं। चाहे संस्थागत प्रसव हो अथवा परिवार नियोजन को बढ़ावा देना। हर क्षेत्र में वह पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ मानी जाने वाली आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य कर्मियों के साथ क्षेत्र में काम करती हैं। दिन हो या रात हर समय ड्यूटी पर मुस्तैद रहने वाली कार्यकर्ताओं के भुगतान को लेकर विभाग लापरवाह बना हुआ हैं। आए दिन कार्यकर्ता भुगतान की मांग तो करते हैं, लेकिन जिनके पास भुगतान की जिम्मेदारी है वह लापरवाह बने हुए है। विगत दिन होली का त्योहार था लेकिन किसी भी आशा कार्यकर्ता को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। ऐसे में उनका त्योहार फीका रहा है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दिया है कि यदि 24 मार्च तक भुगतान नहीं किया गया तो 25 मार्च को वह जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर आंदोलन करेंगी। इस मौके पर सुमन देवी, सीतापती, कुसमा देवी, विभा पाठक, सरोज कुमारी, अनुपमा देवी, अर्चना देवी, सुनीता देवी, पार्वती, प्रभा शर्मा समेत सैकड़ों आशा कार्यकर्ता मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें